Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

शहीद एएसपी गिरपुंजे को श्रद्धांजलि, घायल जवानों से मिले मुख्यमंत्री…

रायपुर : 09 जून 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के रायपुर स्थित निवास पहुंचकर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि श्री गिरपुंजे का बलिदान राज्य के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने नक्सली हमले के मद्देनजर अपना राजनांदगांव दौरा स्थगित कर गृह विभाग के अधिकारियों के साथ मंत्रालय में आपात बैठक ली और ऑपरेशन की समीक्षा की। उन्होंने घायल जवानों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें : IED विस्फोट में ASP आकाश राव गिरिपुंजे शहीद, गृहमंत्री विजय शर्मा ने जताया दुख…

बाद में मुख्यमंत्री साय रामकृष्ण केयर अस्पताल पहुंचे और घायल जवानों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को जवानों को सर्वोत्तम इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वन मंत्री केदार कश्यप, डीजीपी अरुण देव गौतम, एसीएस मनोज पिंगुआ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG  फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me  यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

Exit mobile version