Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलता रहा, बारिश और गर्मी दोनों की संभावना…

रायपुर : 08 जुन 2025

प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बीते कुछ दिनों से जहां भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया, वहीं शाम होते ही आसमान में बादल छा जाते हैं और बारिश की संभावना बनती है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से अगले चार दिनों तक छत्तीसगढ़ में मिलाजुला मौसम रहने की संभावना है। रायपुर, सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा समेत कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें : रायपुर में साय सरकार का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू, सुशासन और नेतृत्व पर मंथन…

इसके अलावा, दोपहर से शाम के बीच तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि की संभावना जताई है। लोगों को दिन में गर्मी और शाम को बारिश के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

Exit mobile version