Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कोरोना के 50 मामले, सतर्कता जरूरी पर घबराने की नहीं जरूरत…

रायपुर: 08 जून 2025

प्रदेश में कोरोना के कुल 50 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें सबसे अधिक 31 रायपुर जिले से हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों में सिर्फ सामान्य लक्षण जैसे हल्का बुखार, सर्दी-खांसी और गले में खराश देखे गए हैं, जिससे किसी को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है।इस समय 41 मरीज होम क्वारंटाइन में हैं और सभी की हालत स्थिर बनी हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर जांच की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य दलों द्वारा सर्वेक्षण भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें : राशिफल : 08 जून 2025; जाने कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन …

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभी जिलों को जांच प्रक्रिया तेज करने और समय पर सैंपल परीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश भर में मॉकड्रिल के माध्यम से अस्पतालों की तैयारियों और संसाधनों की समीक्षा की गई।स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन सतर्कता जरूर बरतें—जैसे मास्क पहनना, हाथ धोना और भीड़भाड़ से बचना। सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

Exit mobile version