Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार…

रायपुर : 06 जून 2025

छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। हाल की बारिश के बाद अब प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में उमस और भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश की स्थिति बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज 6 जून को राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा। शाम के समय गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है।

यह भी पढ़ें : बीजापुर: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, नेशनल हाईवे पर दहशत…

विभाग के मुताबिक, आगामी चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज मिलाजुला रहेगा। भारी बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन कई हिस्सों में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।लिहाजा, जनता को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत की पूरी संभावना है, लेकिन बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version