Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बीजापुर: नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, नेशनल हाईवे पर दहशत…

बीजापुर : 06 जून 2025

बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर उत्पात मचाते हुए बीजापुर-गीदम के बीच नेशनल हाईवे पर एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। घटना भैरमगढ़ क्षेत्र में हुई, जहां नक्सलियों ने बीजापुर से जगदलपुर जा रहे ट्रक को बीच रास्ते में रोककर उसमें आगजनी की।

इस वारदात से हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोविड के 9 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा केस…

सूचना मिलते ही सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे और यातायात को दोबारा बहाल कराया। ट्रक में लगी आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version