Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोविड के 9 नए मरीज, राजधानी में सबसे ज्यादा केस…

रायपुर : 06 जून 2025

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे में कोविड के 9 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह आंकड़ा हाल ही में आए नए वैरिएंट के बाद एक दिन में सबसे अधिक है।

राज्य में अब कुल 30 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 2 मरीज रिकवर हो चुके हैं और 28 फिलहाल संक्रमित हैं। इनमें 27 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 1 मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है।

यह भी पढ़ें : रायपुर: प्रधानमंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री साय, दिल्ली रवाना होकर बताए राज्य के मुद्दे…

जिलावार आंकड़ों में रायपुर में सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस हैं, इसके बाद बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3 और बस्तर में 1 मरीज है।

स्वास्थ्य विभाग कोविड के नए वैरिएंट JN.1 को लेकर अलर्ट मोड पर है। मेकाहारा के डॉ. आर. के. पांडा ने बताया कि अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हो जा रहे हैं, लेकिन जिन्हें पहले से अन्य बीमारियां हैं—जैसे डायबिटीज या जो चेन स्मोकर हैं—उन्हें विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है क्योंकि वे जल्दी प्रभावित हो सकते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version