Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर: प्रधानमंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री साय, दिल्ली रवाना होकर बताए राज्य के मुद्दे…

रायपुर : 06 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दो दिन के दिल्ली दौरे पर रवाना हो गए हैं। रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने कहा, “हमारा दो दिन का दिल्ली प्रवास है और कल वापसी होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।” उन्होंने यह भी बताया कि राज्य में नक्सलवाद के खिलाफ चल रही लड़ाई और उसमें मिल रही सफलताओं को लेकर भी प्रधानमंत्री को जानकारी देंगे।

यह भी पढ़ें : खैरागढ़: अटल जी की प्रतिमा का अपमान, जूतों की माला पहनाई गई…

मुख्यमंत्री के इस दौरे को राज्य के विकास और केंद्र के साथ बेहतर समन्वय की दिशा में अहम माना जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version