Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

महासमुंद में महिला आयोग की जनसुनवाई, 7 मामलों की हुई सुनवाई…

महासमुंद : 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई आयोजित हुई। यह आयोग की प्रदेश स्तरीय 319वीं और महासमुंद जिले की 10वीं जनसुनवाई थी, जिसमें कुल 7 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

प्रमुख मामलों में एक महिला ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया। आयोग के हस्तक्षेप से एफआईआर दर्ज हुई और आरोपी निलंबित कर दिया गया। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। एक अन्य प्रकरण में शिक्षक दंपति के बीच सुलह हो जाने पर मामला नस्तीबद्ध किया गया।

यह भी पढ़े :नवा रायपुर में बनेगा भव्य ‘कलाग्राम’, छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति को मिलेगा नया मंच…

तीसरे मामले में दूसरी शादी कर चुके दंपति के बीच विवाद जारी है, जिसकी अगली काउंसलिंग 6 अगस्त को प्रस्तावित है। अन्य मामलों में भी आपसी समझौते के आधार पर प्रकरण समाप्त किए गए। डॉ. नायक ने सभी मामलों की संवेदनशीलता से समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई लापरवाही न हो। आयोग द्वारा इस तरह की जनसुनवाइयों से महिलाओं को सशक्त बनाने का प्रयास जारी है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version