Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे अध्यक्षता…

रायपुर : 04 जून 2025

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक मंत्रालय (महानदी भवन), अटल नगर नवा रायपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

अनुमान है कि बजट से जुड़े प्रस्ताव, लोकहित की नई योजनाएं, और प्रशासनिक सुधारों को लेकर कुछ बड़े निर्णय लिए जा सकते हैं। मंत्रिपरिषद की यह बैठक राज्य की नीतियों और कार्ययोजना को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version