Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अम्बिकापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए…

अम्बिकापुर : 03 जून 2025

कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) गुमगराकला, विकासखण्ड लखनपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में तैनात तीन कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए। इस गंभीर लापरवाही पर संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

निरीक्षण के दौरान CMHO ने मौसमी बीमारियों को ध्यान में रखते हुए जीवन रक्षक दवाइयों एवं एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता की भी बारीकी से जांच की। स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के साथ-साथ क्षेत्र में सक्रिय सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों को उनकी दवाइयों की पेटी में पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तत्परता से उपचार किया जा सके।

यह भी पढ़े :रायपुर में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला, 9 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान…

CMHO ने स्वास्थ्य अमले को कठोर निर्देश देते हुए कहा कि समुदाय के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी की जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निरीक्षण से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है। प्रशासन लगातार क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए सतत् निगरानी और आवश्यक कदम उठाता रहेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version