Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर में भाजपा की “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला, 9 जून से 21 जून तक चलेगा विशेष अभियान…

रायपुर : 03 जून 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में भाजपा ने रायपुर स्थित एकात्म परिसर में “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन किया है। यह कार्यशाला 9 जून से 21 जून तक चलने वाले प्रदेशव्यापी अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए आयोजित की गई है।

इस अभियान के तहत 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 15 से 17 जून तक प्रत्येक शक्ति केंद्र में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें शहरों में मोहल्ला चौपाल और ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चौपाल आयोजित होंगी। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता से सीधे संवाद कर मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, आज कई जिलों में बारिश के आसार…

इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों से संबंधित साहित्य घर-घर वितरित करेंगे, ताकि आम जनता तक सरकार के विकास कार्यों की जानकारी पहुंच सके। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और कार्यकर्ता प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जाकर जनता से संवाद करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं से इसे जनआंदोलन बनाने और जनता को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सरकार की मेहनत और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया बनेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version