Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

अंबेडकर परिसर में कांशीराम जयंती मनाई गयी ….

खरसिया: 16 मार्च 2023 (बी.आर.कुर्रे )

खरसिया प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा अंबेडकर परिसर में मान्यवर कांशीराम साहेब की जन्म जयंती मनायी | गयी | सर्वप्रथम बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मान्यवर कांशीराम साहेब जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात 2 मिनट मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया | तत्पश्चात मान्यवर साहिब जी की जयंती पर केक काटकर मान्यवर काशीराम को याद किया गया | सभी एक दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी | वहीं सामाजिक कार्यकर्ता तोरण कुमार लक्ष्मी का जन्म दिवस भी था , जिसे अंबेडकर परिसर में ही मनाया गया | जिसमें समाज के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लिये और तोरण कुमार लक्ष्मी को बधाई देने का ताता लगा रहा|
प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज खरसिया ब्लॉक के सीनियर सामाजिक कार्यकर्ता, आजीवन सदस्य एम.पी. कुर्रे,पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार घृतलहरे, राकेश नारायण बंजारे ,पूर्व प्रवक्ता डाक्टर श्याम कुमार बंजारे ,खोज राम रत्नाकर, पूर्व सचिव केशव खंडेल ,आयुष्मान सुरेश कुमार नारंग आयुष्मति श्रीमती बंसत नारंग आयुष्मान महेंद्र भारद्वाज, आयुष्मान दिलेश्वर पुरेना, आयुष्मति रिचा जांगड़े, भगवानों महिलांगे, आदर्श ग्राम फुलबंधिया से- अकाश ,दीपक, जगदीश कुर्रे, जागेश्वर लक्ष्मी, मनोहर लक्ष्मी ग्राम बासनपाली से चंद्रभान बंजारे, दीनू बंजारे, प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज हलिया ब्लाक प्रभारी अध्यक्ष डॉ भोज राम दीपक एवं युवा प्रकोष्ठ प्रभारी अध्यक्ष तोरन कुमार लक्ष्मी प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला रायगढ़ अध्यक्ष लीलाधर बानू खूँटे, नवीन हिनधर, प्रदीप मिरी, रवि मिरी आदि उपस्थित रहे |

Exit mobile version