Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नॉर्वे शतरंज 2025: डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराकर रच दिया इतिहास…

नई दिल्ली : 02 जून 2025
भारत के 19 वर्षीय शतरंज ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को हराकर अपनी पहली क्लासिकल जीत दर्ज की। उनकी इस शानदार वापसी ने न केवल खेल जगत को चौंकाया, बल्कि भारत के युवाओं के बढ़ते वैश्विक प्रभुत्व को भी रेखांकित किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने गुकेश की सराहना करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का क्षण बताया। पुरी ने कहा कि गुकेश की जीत भारत के युवाओं की अडिग प्रतिभा का प्रतीक है, जबकि रिजिजू ने इसे एक नई शुरुआत करार दिया।

इस जीत के साथ गुकेश 8.5 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, कार्लसन और फैबियानो कारूआना से मात्र एक अंक पीछे। इस ऐतिहासिक जीत के साथ वे कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले में हराने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले यह उपलब्धि प्रग्गनानंद ने हासिल की थी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version