Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट…

रायपुर : 02 जून 2025
छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्प कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन ने आज राजभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने बोर्ड की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी राज्यपाल को दी तथा राज्य के केश शिल्पकारों के हित में चलाए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।

राज्यपाल श्री डेका ने बोर्ड द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े शिल्पकारों के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।इस मुलाकात के दौरान सुश्री मोना सेन ने राज्यपाल को शिल्पकारों की समस्याओं से भी अवगत कराया और उनके समाधान हेतु राज्यपाल से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राज्यपाल ने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक शिल्प संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए बोर्ड का प्रयास सराहनीय है और इससे शिल्पकारों को नई पहचान मिलेगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version