Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुँचे विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता: सांसद बृजमोहन अग्रवाल…

रायपुर: 01 जून 2025
आज निवास पर अनेक वरिष्ठ जनों ने उपस्थित होकर पूज्य पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री श्री रामविचार नेताम, मंत्री श्री टंक राम वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैकरा, सीएसआईडीसी अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री टी.एस. बाबा तथा पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

इन सभी महानुभावों की उपस्थिति और संवेदना ने यह सिद्ध कर दिया कि पूज्य पिताजी ने अपने जीवन में केवल संबंध ही नहीं, बल्कि गहरा विश्वास और सम्मान अर्जित किया था। उनकी विचारशीलता और सादगी ने राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर एक ऐसा मानवीय स्पर्श छोड़ा, जो आज भी जनमानस में जीवंत है।

परिवार की ओर से सभी आगंतुकों के स्नेह, अपनत्व और श्रद्धा के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया गया है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version