Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

धमतरी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी 213 करोड़ की सौगात, ‘सुशासन तिहार’ का हुआ समापन…

रायपुर : 31 मई 2025

रिमझिम बारिश के बीच धमतरी पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का कमल के फूलों के हार से जोशीला स्वागत किया गया। उन्होंने समाधान शिविर में जनता की मांग पर 213 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की, जिनमें हाईटेक बस स्टैंड, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम और तीन फोरलेन सड़कों का निर्माण शामिल है।

मुख्यमंत्री ने 54 दिवसीय ‘सुशासन तिहार’ के समापन पर बताया कि प्रदेशभर में 40 लाख से अधिक आवेदन मिले, जिनमें से 95% का समाधान किया गया है। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और हितग्राहियों से सीधा संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन और तीर्थ यात्रा योजना की जानकारी दी और कहा कि सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री अजय चंद्राकर समेत अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version