Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

कोंडागांव में सीएम विष्णु देव साय से सामाजिक संगठनों की सौजन्य भेंट, सुशासन तिहार की सफलता पर जताया संतोष…

कोंडागांव : 31 मई 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार रात कोंडागांव विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत 8 से 11 अप्रैल तक प्राप्त जनसमस्याओं के समाधान पर संतोष व्यक्त करते हुए बताया कि अधिकारियों ने अधिकतर मांगों का निराकरण किया है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने दो वर्षों का बकाया बोनस जारी कर किसानों को लाभ पहुंचाया है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस पर शुरू हुए अटल सेवा केंद्रों से अब ग्रामीणों को गांव में ही बैंकिंग जैसी सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को कृषि वैज्ञानिकों से मार्गदर्शन मिलेगा और नियद नेल्लानार योजना से बस्तर के दूरस्थ अंचलों में विकास की नई रौशनी पहुँची है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पारदर्शी प्रशासन और तेज़ विकास का भरोसा भी दोहराया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version