Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुंगेली में 31 मई से शुरू होगा मानसून पूर्व विद्युत मेंटनेंस कार्य, अलग-अलग इलाकों में चार घंटे बिजली बंद…

मुंगेली : 31 मई 2025

शहरवासियों को अब बिजली कटौती के लिए तैयार रहना होगा। विद्युत वितरण कंपनी ने मानसून पूर्व मेंटनेंस अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है, जो 31 मई से प्रभावी होगा। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न इलाकों में चरणबद्ध रूप से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी। विद्युत कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, मानसून से पहले सब स्टेशन, फीडर, ट्रांसफार्मर सहित बिजली लाइनों का समुचित रखरखाव और मरम्मत किया जाना आवश्यक है। साथ ही, बिजली लाइनों के ऊपर से गुजरने वाले पेड़ों की छंटाई का कार्य भी किया जाएगा ताकि बरसात के मौसम में कोई दुर्घटना या बाधा उत्पन्न न हो।

गौरतलब है कि यह मेंटनेंस कार्य 15 अप्रैल से ही शुरू होना था, लेकिन लगातार हो रहे ब्रेकडाउन और उपभोक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया था। गर्मी शुरू होते ही शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होने लगी थी, और कई इलाकों में लोगों को 16 घंटे से ज्यादा बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़े :मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को होगी कैबिनेट बैठक, किसानों के हित में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं…

अब जबकि मानसून का आगमन करीब है, मेंटनेंस कार्य में देरी करना जोखिम भरा हो सकता है। इसी कारण बिजली कंपनी ने मेंटनेंस कार्य शुरू करने की तारीख 31 मई तय की है। कार्य की शुरुआत 33 केवी नेहरू नगर सब स्टेशन से जुड़े मुंगेली रोड और सर्किट हाउस फीडर से की जाएगी।

इन इलाकों में होगी बिजली बंद

31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शुभम विहार, मिनोचा कॉलोनी, ओम ज़ोन, ग्रीन गार्डन, नंद विहार, नर्मदा नगर, लुबिना कोर्ट, गणेश चौक से मुंगेली नाका और लुथरा हॉस्पिटल के आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। इसके बाद रोजाना अलग-अलग इलाकों में चरणबद्ध तरीके से मेंटनेंस कार्य किया जाएगा और संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रोकी जाएगी।

जनता से सहयोग की अपील

विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य उनकी सुरक्षा और बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे मेंटनेंस कार्यक्रम के अनुसार अपने कार्यों की योजना बनाएं और आवश्यक तैयारियां रखें। इसमें किसी प्रकार का असुविधा होने पर उपभोक्ता स्थानीय विद्युत कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version