Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समय से पहले पहुंचा मानसून, कई हिस्सों में बारिश के बाद मौसम में राहत…

रायपुर : 30 मई 2025
छत्तीसगढ़ में इस वर्ष मानसून ने समय से लगभग एक पखवाड़ा पहले दस्तक दी है। मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और तेज आंधी-तूफान की स्थिति देखने को मिली। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी दिनों में वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी और मौसम शुष्क हो सकता है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) की जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई, वहीं मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग में बने गहरे अवदाब के प्रभाव के चलते 29 मई को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई थी।

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में राज्य के किसी भी जिले में कोई विशेष चेतावनी या अलर्ट नहीं है। विभाग का यह भी कहना है कि 30 मई से प्रदेश भर में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। आगामी 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे वातावरण में गर्मी दोबारा महसूस की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : पंडित के बद्रीनाथ जी के उपचार में सहयोग के लिए ABS ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा धन्यवाद पत्र…

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के और हिस्सों में भी प्रगति कर ली है। मानसून की उत्तरी सीमा इस समय 17.0°N/55°E, 17.5°N/60°E, 18°N/65°E, 18.5°N/70°E, मुंबई, अहिल्यानगर, आदिला खबर बनाये बाद, भवानीपटना, पुरी, संहिद द्वीप, 22°N/89°E, बालुरघाट और 30°N / 85°E से होकर गुजर रही है। इससे यह स्पष्ट होता है कि मानसून देश के मध्य और पूर्वी भागों में तेजी से फैल रहा है।

प्रदेश में समय से पहले मानसून की दस्तक किसानों के लिए एक सुखद संकेत हो सकती है, क्योंकि समय पर बारिश से खरीफ फसलों की बुवाई की प्रक्रिया में सहूलियत होगी। हालांकि वर्षा की अनिश्चितता को देखते हुए विशेषज्ञ लगातार मौसम पर नजर बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version