Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पंडित बद्रीनाथ जी के उपचार में सहयोग के लिए ABS ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा धन्यवाद पत्र…

रायपुर : 30 मई 2025

आंध्र ब्राम्हण समाज (एबीएस) की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ के माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल से सौजन्य भेंट कर पंडित बद्रीनाथ जी के उपचार में दिए गए विशेष सहयोग हेतु उन्हें धन्यवाद पत्र सौंपा।

इस अवसर पर एबीएस प्रतिनिधियों ने मंत्री श्री जायसवाल के द्वारा समय पर किए गए चिकित्सा प्रबंध और सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से पंडित जी का उपचार सुचारू रूप से संभव हो पाया।

यह भी पढ़ें;रायपुर पुलिस ने राशन दुकान में हुई ₹2.00 लाख से अधिक की चोरी का किया खुलासा, चार आरोपी पकड़े गए…

इसी कड़ी में एबीएस की ओर से श्री प्रकाश तिवारी, आयुष्मान स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य सलाहकार मंत्री, से भी मुलाकात कर उन्हें भी पंडित बद्रीनाथ जी के उपचार में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने तिवारी जी के मार्गदर्शन और तत्परता की प्रशंसा की।

एबीएस के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता और तत्परता के कारण आमजन को समय पर इलाज मिल रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। संगठन ने आशा जताई कि भविष्य में भी इसी तरह मानवीय सहयोग मिलता रहेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version