Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

तिरुमाला में जंगली जानवरों की बढ़ती हलचल पर नियंत्रण के लिए टीटीडी ने कसी कमर, अलीपीरी फुटपाथ को ‘नो लेपर्ड ज़ोन’ बनाने की योजना…

तिरुमाला, 28 मई 2025

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) प्रशासन ने तिरुमाला घाट रोड और विशेष रूप से अलीपीरी फुटपाथ पर तेंदुओं सहित जंगली बिल्लियों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम करने का निर्णय लिया है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु टीटीडी ने अल्पकालिक और दीर्घकालिक रणनीतियाँ अपनाने का फैसला किया है।

टीटीडी अधिकारियों ने अलीपीरी मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, कचरा प्रबंधन में सुधार, और अनुशासित आवागमन सुनिश्चित करने जैसे कदमों को तत्काल लागू करने का संकल्प लिया है। साथ ही, वन विभाग के सहयोग से वन, राजस्व, पंचायत राज, स्वास्थ्य और सतर्कता विभागों के साथ नियमित संयुक्त अभियान चलाने पर भी सहमति बनी है।

भारतीय वन्यजीव संस्थान और वन विभाग, मानव-पशु संघर्ष को कम करने के लिए MANIMAL योजना के तहत टीटीडी के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

टीटीडी ने विशेष रूप से डाउन घाट रोड के सातवें मील से लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर तक के 2.5 किलोमीटर के हिस्से पर निगरानी मजबूत करने की घोषणा की है। इस मार्ग को “नो लेपर्ड ज़ोन” बनाने की दिशा में काम शुरू हो चुका है।

सुरक्षा उपायों में शामिल हैं:

इन सभी उपकरणों का उद्देश्य तेंदुओं और अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियों पर रोक लगाना है, ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर दर्शन कर सकें।

टीटीडी प्रशासन ने साथ ही स्वीकृत खाद्य सामग्री की सूची अपडेट करने और प्रतिबंधित वस्तुओं परख्त प्रतिबंध लगाने का भी निर्णय लिया है, ताकि जंगली जानवरों को आकर्षित करने वाली गतिविधियों को रोका जा सके। इस समन्वित प्रयास के माध्यम से टीटीडी न केवल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहता है, बल्कि तिरुमाला क्षेत्र में प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने का भी लक्ष्य रखता है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version