Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राहुल गांधी से आदिवासी छात्र नेताओं की मुलाकात, छत्तीसगढ़ की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा…

पेंड्रा : 28 मई 2025

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से दिल्ली स्थित 10 जनपथ में छत्तीसगढ़ के आदिवासी छात्र नेताओं ने मुलाकात की। इस दौरान राज्य की कई ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष और मरवाही के पूर्व जिला पंचायत सदस्य शुभम पेंद्रो ने बैठक में मरवाही वनमंडल में हाथियों के आतंक का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं से क्षेत्र का जनजीवन प्रभावित हो रहा है और आम लोग दहशत में हैं।

बैठक में हसदेव अरण्य के जंगलों की कटाई और पर्यावरणीय नुकसान को लेकर भी चिंता जताई गई। साथ ही बस्तर क्षेत्र की स्थिति पर आदिवासी नेताओं ने बताया कि निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर प्रताड़ित किया जा रहा है और एनआईए पर कांग्रेस समर्थक आदिवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार और ABVP कार्यक्रम में होंगे शामिल…

नेताओं ने यह भी कहा कि युक्तिकरण के नाम पर आदिवासी क्षेत्रों के स्कूल बंद किए जा रहे हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। राहुल गांधी ने इन सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही छत्तीसगढ़ दौरे का आश्वासन दिया और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version