Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार और ABVP कार्यक्रम में होंगे शामिल…

रायपुर : 28 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। सुबह 10 बजे से शाम 5.45 बजे तक वे अपने निवास में सुशासन तिहार के तहत निरीक्षण, समाधान शिविरों की जानकारी और उनके क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

शाम 6 से 7 बजे तक मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में शामिल होंगे, जहां उनका नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। इसके बाद वे पुनः मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें : स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने पत्रकारों से मारपीट और ठेका एजेंसी पर उठाए गंभीर सवाल, ठेका निरस्त करने की मांग…

इस अवसर पर ABVP के पांच दिवसीय महासम्मेलन में संगठनात्मक रणनीतियों, पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version