Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरपंचों को डिजिटल सशक्त बनाने कोरबा में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नैस्कॉम फाउंडेशन की पहल …

कोरबा : 26 मई 2025

नीति आयोग की आकांक्षी जिला योजना के तहत नैस्कॉम फाउंडेशन द्वारा जनपद पंचायत कोरबा में दो दिवसीय डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत हुआ, जिसमें 65 ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सरपंचों को डिजिटल उपकरणों और ई-गवर्नेंस सेवाओं के उपयोग में दक्ष बनाना था। कार्यक्रम का उद्घाटन जनपद पंचायत कोरवा की सीईओ कौशाम्बी गबेल और विकास विस्तार अधिकारी महेश्वरी साव ने किया।

यह भी पढ़ें : पेंशनरों की समस्याओं को लेकर रायपुर में हुई प्रांतीय बैठक समाधान व कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा…

नैस्कॉम की ओर से प्रोजेक्ट फील्ड ऑफिसर लोकेश तिवारी और मास्टर ट्रेनर अनुसुइया ने कंप्यूटर, साइबर सुरक्षा और इंटरनेट उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। यह पहल ग्रामीण प्रशासन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version