Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पेंशनरों की समस्याओं को लेकर रायपुर में हुई प्रांतीय बैठक समाधान व कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा…

रायपुर : 26 मई 2025

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन और पेंशनर्स फोरम (सेवा के साथ भी, सेवा के बाद भी) की प्रथम प्रांतीय बैठक रायपुर के शंकर नगर स्थित राजपत्रित अधिकारी संघ कार्यालय में आयोजित की गई।बैठक में फोरम के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी शर्मा ने पेंशनरों की समस्याओं व उनके समाधान पर चर्चा की जानकारी दी। साथ ही कल्याणकारी योजनाओं पर निर्णय भी लिया गया।

यह भी पढ़ें : कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार: मंत्री रामविचार नेताम ने विभागीय अधिकारियों को सौंपे वाहन…

इस अवसर पर फेडरेशन के प्रदेश संयोजक कमल वर्मा सहित प्रांतीय, संभागीय और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में पेंशनरों के हितों की रक्षा और उनकी आवाज सरकार तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

Exit mobile version