Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ट्रांसफॉर्मर निर्माण के लिए 300 करोड़ का बड़ा निवेश प्रस्ताव…

रायपुर/नई दिल्ली : 26 मई 2025

छत्तीसगढ़ में विकास की नई दिशा में करमवीर इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने रायपुर में अत्याधुनिक ट्रांसफॉर्मर निर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष रखा है। इस परियोजना में 300 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा, जिससे राज्य देश के प्रमुख ट्रांसफॉर्मर निर्माण केंद्रों में शामिल होगा।

नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान कंपनी के प्रबंध निदेशक विवेक जैन ने इस इकाई की तकनीकी श्रेष्ठता और निवेश एवं रोजगार सृजन की संभावनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि यह निवेश छत्तीसगढ़ की तकनीकी क्षमता और आत्मनिर्भरता को मजबूत करेगा तथा “मेक इन छत्तीसगढ़” अभियान को गति देगा।

यह परियोजना न केवल राज्य के बिजली क्षेत्र के आधुनिकीकरण में मदद करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस परियोजना को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और छत्तीसगढ़ के निवेश आयुक्त ऋतु सेन भी मौजूद थे।

Exit mobile version