Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिलासपुर में फोटो जर्नलिस्ट और पिता पर जानलेवा हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर 24 मई 2025

जूना बिलासपुर में एक समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता पर नशे में धुत बदमाशों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।शुक्रवार रात शराब पी रहे युवकों को टोके जाने पर शेखर से विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी घर में घुस गए और पिता-पुत्र की बेरहमी से पिटाई की। दोनों घायलों को सिम्स में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही SSP रजनेश सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने शुभम सोनी, राहुल गुप्ता सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

Exit mobile version