Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने राज्यपाल रमेन डेका से की सौजन्य भेंट…

रायपुर 22 मई 2025

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच क्षेत्रीय विकास, शासन व्यवस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें :तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का जोश; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को किया गया नमन…

विधायक कौशिक ने राज्यपाल को बिल्हा विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी दी और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की। राज्यपाल डेका ने जनप्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

Exit mobile version