Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

धमतरी में दिल दहला देने वाली घटना: नशे में पिता ने की बेटे की पिटाई, मासूम की मौत…

धमतरी: 20 मई 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के दुगली थाना क्षेत्र के आमदी गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। नशे में धुत एक पिता संजय मरकाम ने अपने 3 साल के बेटे शौर्य मरकाम की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे को गंभीर हालत में कांकेर जिले के नहरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें;दुर्ग में दिनदहाड़े 18 लाख की चोरी, पुलिस ने की नाकेबंदी…

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। एएसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं 

Exit mobile version