Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

रायपुर की हाई-प्रोफाइल सोसाइटी में बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, पुलिस ने की कार्रवाई…

रायपुर : 18 मई 2025

रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र स्थित इम्प्रेशिया सोसाइटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति महिलाओं की सैंडल के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। जानकारी के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी के साथ सोसाइटी में रहता है और बेहद चालाकी से सीसीटीवी से बचते हुए छत के रास्ते बिल्डिंग बदलकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम देता था। पहले भी लिफ्ट में इस तरह की गतिविधियों की आशंका जताई गई थी। सोसाइटी मेंबर्स की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने बुजुर्ग को प्रतिबंधात्मक धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अब पीड़ितों द्वारा FIR की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

Exit mobile version