Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुरक्षा गार्ड एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के 32 पदों में भर्ती हेतु 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन

इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में ले सकते है भाग |


जशपुरनगर 14 मार्च 2023.// जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 17 मार्च 2023 को 32 पदों हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिग एंड सर्विसेस जांजगीर चॉपा (छ.ग) संस्था में  विभिन्न पदों में भर्ती हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत  संस्था में सुरक्षा गार्ड के 30 पद एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 02 पद शामिल है। सुरक्षा गार्ड हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण एवं सुरक्षा सुपरवाईजर हेतु शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। दोनों पदों में आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 17 मार्च 2023 सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज के साथ कार्यालय जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं। 

Exit mobile version