Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज आंधी के साथ होगी भारी बारिश

रायपुर: 08 मई 2025

छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार दिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, गुरूवार यानी आज मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की भी संभावना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 9993454909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

Exit mobile version