Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

केसीजी में उत्कृष्ट बी.एल.ओ. कार्य हेतु पिंकी ठाकुर का हुआ सम्मान

सभी बी.एल.ओ नव-मतदाताओं को जागरूक और मतदाता सूची संबधी कार्य गंभीरता से करें-कलेक्टर |
उत्कृष्ट बी.एल.ओ. को 5000रू. का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान  कर  किया गया सम्मानित |


खैरागढ़ दिनांक 13.03.2023.// नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर द्वारा जिला में मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य  एवं मतदाताओं को चुनाव के प्रति जागरूक करने हेतु उत्कृष्ट बी.एल.ओ. का सम्मान जिला कार्यालय में दिया गया। केसीजी के जिला निर्वाचन कार्यालय की अनुशंसा पर बी.एल.ओ. पिंकी ठाकुर केंद्र – शा.प्रा.शाला भवन दाऊचौरा, खैरागढ़ को उत्कृष्ट बी.एल.ओ. हेतु सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मान में बी.एल.ओ. पिंकी ठाकुर को 5000रू. का चेक व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। सम्मानित होने पर पिंकी ठाकुर ने कलेक्टर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि नव मतदाताओं को जागरूक करना और मतदाता सूची पुनरीक्षण में बी.एल.ओ का कार्य बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। मतदाता पुनरीक्षण में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसे विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है । मतदाता पुनरीक्षण के माध्यम से 18 वर्ष आयु पूर्ण होने पर, किसी व्यक्ति के स्थानांतरण होने पर या व्यक्ति मृत होने पर नाम जुड़वा अथवा कटवा सकते है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Exit mobile version