Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

नगर निगम दुर्ग की सख्त कार्रवाई: मठ पारा टप्पा तालाब क्षेत्र से हटाए गए 10 से अधिक अतिक्रमण…

दुर्ग, छत्तीसगढ़ : 24 अप्रैल 2025

नगर पालिक निगम दुर्ग ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मठ पारा टप्पा तालाब क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। वार्ड क्रमांक 3 स्थित इस क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए 10 से अधिक ठेले, खोमचे, गुमटियाँ और टीन शेड को निगम की टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से हटा दिया।

महापौर अलका बघामार ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नाली के ऊपर बनाए गए अवैध गार्डन, तारबंदी या किसी भी प्रकार के कब्जे को स्वेच्छा से हटा लें। उन्होंने कहा कि नगर निगम की मुहिम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम बनाना है।

प्रमुख बिंदु:

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में अतिक्रमण के कारण गैर कानूनी गतिविधियाँ बढ़ रही थीं, जिसे देखते हुए यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह केवल शुरुआत है, और शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण हटाने की मुहिम जल्द ही शुरू की जाएगी।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version