Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मिशन 2023-24 की तैयारी में कांग्रेस ने सुबोध हरितवाल को बनाया वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता ..

रायपुर: 13 मार्च 2023 (जी.भूषण )

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज सोमवार को 15 राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के साथ ही 10 मीडिया पैनलिस्ट की सूची जारी की है | आने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 और लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस चुनावी मोड़ में आ चुकी है | संगठन में फेरबदल शुरू हो चूका है | हाल में रायपुर में हुवे अधिवेशन में भी युवाओं को आगे रखने के बात कही गयी थी ,जिस पर जोर देते हुवे महिलाओं की भागीदारी का भी तय करने का संकल्प लिया गया है | इसी के चलते रायपुर के होशियार और फुर्तीले नेता सुबोध हरितवाल को पार्टी ने वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया है |

युवा कांग्रेस की ओर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधानसभा चुनाव 2023 को मद्देनज़र रखते हुवे सुबोध हरितवाल की जिमेदारी बढाने का आदेश भी जारी कर दिया है | सुबोध अब तक राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे थे | अब वरिष्ठ प्रवक्ता होने का कर्तव्य निभाएंगे | ऐसे भी सुबोध हरितवाल अपनी बात रखना बखूबी जानते हैं | पूर्व में इनको सर्वश्रेष्ठ टी.वी.प्रवक्ता के खिताब से नवाज़ा गया था |

Exit mobile version