Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सुकमा जिले में ‘मोर दुआर-साय सरकार’ पहल के तहत पीएम आवास योजना ग्रामीण का महा सर्वे अभियान शुरू, ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2025…

सुकमा/छत्तीसगढ़ : 22 अप्रैल 2025 (टीम)

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत पात्र लेकिन छूटे हुए ग्रामीण लाभार्थियों को योजना में शामिल करने के उद्देश्य से सुकमा जिले में ‘आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0’ अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। यह अभियान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सर्वे अभियान छत्तीसगढ़ सरकार की लोकप्रिय पहल “मोर दुआर-साय सरकार” के अंतर्गत संचालित हो रहा है, जिसका उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे ग्रामीण जनता के द्वार तक पहुंचाना है।

कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला पंचायत सीईओ नम्रता जैन के मार्गदर्शन में जिलेभर में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।

जनपद पंचायत कोंटा के ग्राम पंचायत एर्राबोर में जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम द्वारा प्रतीकात्मक रूप से आवास प्लस सर्वे किया गया। इस अवसर पर उन्होंने सर्वेयरों को निर्देशित किया कि शत-प्रतिशत सर्वे कार्य समय पर पूर्ण किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

ऐसे देखें पीएम आवास योजना ग्रामीण की सूची

पीएम आवास योजना के लिए आवास योजना ग्रामीण के लिए पात्रता

Read More: Minister Prahlad Patel Statement: मेरे पास इस काम के लिए पैसा मांगने मत आना… मंत्री प्रहलाद पटेल का बड़ा बयान, मंच से पंच-सरपंचों को दे दी हिदायत

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवश्यक दस्तावेज़

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिएआवेदन प्रक्रिया

Exit mobile version