Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस पर दी शुभकामनाएँ…

रायपुर: 21 अप्रैल 2025

राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देश सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस दिन को सिविल सेवकों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ आत्ममंथन और नवचिंतन का अवसर भी बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासनिक तंत्र राष्ट्र के विकास का मूल आधार है, और सिविल सेवकों की दक्षता, निष्ठा और दूरदृष्टि से ही नीतियों का सफल क्रियान्वयन संभव हो पाता है। उन्होंने सिविल सेवकों को सरकार और जनता के बीच सेतु बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिबद्धता और परिश्रम से ही देश और प्रदेश सुशासन के पथ पर अग्रसर होता है।

मुख्यमंत्री ने सिविल सेवकों से आग्रह किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भारत को एक समर्थ, समावेशी और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सिविल सेवकों की कर्मठता ही देश के उज्जवल भविष्य की नींव है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version