Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री साय ने किया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान…

रायपुर, 20 अप्रैल 2025 (सिटी डेस्क )
राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश के विकास में चैंबर ऑफ कॉमर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के संकल्प की पूर्ति के लिए हमें मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करना होगा।

इस अवसर पर चैंबर के अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी, महामंत्री श्री अजय भसीन और कोषाध्यक्ष श्री निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने संगठन को 62 वर्षों से सक्रिय रूप से कार्यरत बताते हुए कहा कि इसमें 12 लाख व्यापारी जुड़े हैं और पहली बार सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न होना संगठन की एकता का परिचायक है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देने हेतु सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ई-वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है, पेट्रोल पर वैट में 1 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है तथा पुराने वैट मामलों में राहत दी गई है, जिससे 40 हजार व्यापारी लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने बताया कि नई औद्योगिक नीति के तहत अब तक साढ़े चार लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं और नवा रायपुर में सेमीकंडक्टर प्लांट की स्थापना की जा रही है। साथ ही दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में इन्वेस्टर मीट के माध्यम से देशभर के उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए प्रेरित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने चैंबर से आग्रह किया कि वे सरकार की नई औद्योगिक नीति का अधिक से अधिक प्रचार करें, जिससे प्रदेश में निवेश का प्रवाह और बढ़े। इसके अलावा अन्य प्रमुख वक्तव्य इस प्रकार रहे :

कार्यक्रम में अनेक संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version