Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल, चेंबर ऑफ कॉमर्स के शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मुख्य अतिथि…

रायपुर: 20 अप्रैल 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

चेंबर के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सतीश थैरानी अपनी पूरी कार्यकारिणी टीम के साथ शपथ लेंगे। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व राज्यपाल रमेश बैंस सहित कई मंत्री, विधायक और सांसदों की उपस्थिति भी रहेगी।

गौरतलब है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के कुल 69 पदों के लिए हुए चुनाव के परिणाम हाल ही में घोषित किए गए हैं, जिसके तहत नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है।

खबरें और भी…

Exit mobile version