Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

IPL 2025: सुपर संडे में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस की टक्कर, अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार खेलेगी DC…

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सुपर संडे डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में मेज़बान दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। यह मुकाबला 13 अप्रैल को राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए यह मुकाबला खास होने वाला है क्योंकि टीम पहली बार इस सीज़न में अपने असली घरेलू मैदान पर खेलने उतरेगी। DC ने अपने शुरुआती दो घरेलू मुकाबले विशाखापट्टनम में खेले थे। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम जबरदस्त फॉर्म में है और लगातार चार मुकाबले जीतकर अंक तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज है।

वहीं दूसरी ओर, हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को अब भी अपनी लय की तलाश है। टीम अब तक एक ही मुकाबला जीत सकी है और दिल्ली में होने वाला यह मैच उनके लिए ‘करो या मरो’ जैसा साबित हो सकता है।

अब तक का आमना-सामना:

पिच रिपोर्ट:

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अब बल्लेबाजों के लिए जानी जा रही है। पिछले सीज़न की तरह इस बार भी हाई स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें:

दिल्ली की ज़मीन पर पहली जीत के इरादे से उतरेगी DC, तो वहीं MI भी वापसी की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। फैंस को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version