Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

सरकारी वनभूमि को निजी नाम पर दर्ज करने वाले पटवारी की बर्खास्तगी…

सूरजपुर : 02 अप्रैल 2025 (टीम )

सरकारी भूमि के रिकॉर्ड में हेराफेरी करने वाले पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जिले के लटोरी तहसील अंतर्गत मदनपुर गांव में शासकीय वनभूमि को निजी व्यक्ति के नाम पर दर्ज करने के आरोप में पटवारी बालचंद राजवाड़े को बर्खास्त कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पटवारी ने छोटे झाड़ के जंगल मद की भूमि को निजी व्यक्ति के नाम चढ़ा दिया था। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच की और इस कृत्य को सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ मानते हुए कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि शासकीय भूमि से जुड़ी अनियमितताओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इससे अन्य राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी मिली है कि यदि वे सरकारी भूमि के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version