Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

टोल टैक्स के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता…

रायपुर : 02 अप्रैल 2025 ( टीम )

छत्तीसगढ़ में टोल टैक्स को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार, कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रही कथित अवैध वसूली के खिलाफ कांग्रेस आज बड़ा विरोध प्रदर्शन कर रही है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व विधायक विकास उपाध्याय करेंगे, जिसमें रायपुर शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।

कांग्रेस का कहना है कि टोल प्लाजा पर आम जनता से जबरन अतिरिक्त शुल्क वसूला जा रहा है, जिससे जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी का आरोप है कि टोल प्रबंधन मनमानी कर रहा है और प्रशासन इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) कार्यालय के सामने भी प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस ने पहले से ही इस आंदोलन की पूरी तैयारी कर रखी है। अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या जनता को इस विरोध प्रदर्शन से कोई राहत मिलेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version