Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में संबोधित किया।

रायपुर: 24 मार्च 2025 (भूषण)

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज, 24 मार्च 2025, को छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। उन्होंने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने विधायकों से चर्चा की और सदन को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने विधायकों की जिम्मेदारियों, लोकतंत्र में विधानसभा की भूमिका, छत्तीसगढ़ की प्रगति और राज्य के विकास पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू ने विधानसभा परिसर में कदंब का पौधारोपण किया। इस मौके पर राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विधायकों के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई।

राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा छत्तीसगढ़ विधानसभा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था, जो राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस अवसर पर विधानसभा की 25 वर्षों की उपलब्धियों को याद किया गया और राज्य के विकास में विधानसभा की भूमिका पर चर्चा की गई।

बने रहें,स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ,,,

Exit mobile version