Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

आईएएस आर. प्रसन्ना की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्ति…

Prasanna R IAS

रायपुर : 22 मार्च 2025 (भूषण )

भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2004 बैच के अधिकारी आर. प्रसन्ना को केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने 35 आईएएस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सूची जारी की है, जिसमें छत्तीसगढ़ कैडर के आर. प्रसन्ना का नाम भी शामिल है।

डीओपीटी (केंद्रीय कार्मिक व पेंशन विभाग) से उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्हें पांच वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में तैनात किया गया है।

छत्तीसगढ़ सरकार से मिली मंजूरी

सूत्रों के मुताबिक, आर. प्रसन्ना काफी समय से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के इच्छुक थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद केंद्र ने उनकी तैनाती की प्रक्रिया पूरी की।

श्री प्रसन्ना वर्तमान में छत्तीसगढ़ शासन में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले, वे स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक, स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव के पदों पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

गौरतलब है कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ कैडर के लगभग 18 आईएएस अधिकारी केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। हाल ही में दो जिलों के कलेक्टर भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए हैं।

श्री प्रसन्ना की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों की केंद्र में प्रभावशाली उपस्थिति और बढ़ेगी।

ख़बरें और भी …

Exit mobile version