Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

विश्व वानिकी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन कल …

रायपुर : 20 मार्च 2025 (Sc टीम)

वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा 21 मार्च 2025 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में दोपहर 1 बजे से होगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित कई मंत्री और वरिष्ठ वन अधिकारी भी शामिल होंगे।

इस वर्ष विश्व वानिकी दिवस की थीम ‘फॉरेस्ट एंड फूड’ है, जो वनों की खाद्य सुरक्षा और पोषण में भूमिका को रेखांकित करती है। संगोष्ठी में वनों के संरक्षण और उनके महत्व पर चर्चा होगी।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version