Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी का अलर्ट, तापमान में गिरावट की संभावना…

रायपुर, 20 मार्च 2025

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले दो दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में तेज आंधी और ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ से मध्य ओडिशा तक एक टर्फ लाइन (द्रोणिका) बनी हुई है, जिससे बारिश और आंधी की स्थिति बन रही है। इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के प्रभाव से भी बादल छाए रहेंगे और तेज़ हवाएं चल सकती हैं।

तापमान में आएगी गिरावट:

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से गर्मी का असर तेज़ था, लेकिन आगामी बारिश के कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। बुधवार को रायगढ़ में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ख़बरें और भी..

Exit mobile version