Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती समारोह में होंगी शामिल…

रायपुर : 18 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी, जहां वे विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होकर विधायकों को संबोधित करेंगी। यह अवसर राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा में लगभग एक घंटे तक मौजूद रहेंगी। इस दौरान वे राज्य के विकास, लोकतांत्रिक परंपराओं और भविष्य की योजनाओं पर अपने विचार साझा करेंगी। इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर राजधानी रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने उनकी यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। यह दौरा छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है, जहां देश की प्रथम नागरिक विधानसभा के सदस्यों को संबोधित करेंगी और राज्य की लोकतांत्रिक यात्रा पर प्रकाश डालेंगी।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version