Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

मुंबई इंडियंस दूसरी बार WPL चैंपियन बनी, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराया…

मुंबई : 15 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मुंबई इंडियंस ने विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। शनिवार को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई ने 7 विकेट पर 149 रन बनाए, जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 141 रन ही बना सकी।

हरमनप्रीत की कप्तानी पारी, सिवर-ब्रंट चमकीं:मुंबई की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 66 रनों की अहम पारी खेली और नैटली सिवर-ब्रंट (30 रन, 3 विकेट) के साथ 89 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

दिल्ली की कमजोर शुरुआत और संघर्ष:150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम दबाव में नजर आई। 66 रन तक टीम के 5 विकेट गिर चुके थे। मारिजान कैप (40 रन) और जेमिमा रोड्रिग्ज (30 रन) ने संघर्ष किया, लेकिन टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी।

मुंबई ने दो बार खिताब जीता, दिल्ली तीसरी बार उपविजेता:मुंबई इंडियंस ने 2023 के पहले सीजन में भी दिल्ली को फाइनल में हराकर चैंपियनशिप जीती थी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार फाइनल हारकर उपविजेता बनी।

मुख्य झलकियां:

मुंबई इंडियंस की यह जीत टीम की संतुलित रणनीति और शानदार प्रदर्शन का नतीजा है।

ख़बरें और भी…

Exit mobile version