Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

पचपेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, होली शांतिपूर्ण मनाने की अपील…

oplus_1024

बिलासपुर: 12 मार्च 2025 (SC)

होली पर्व को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के उद्देश्य से पचपेड़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसीलदार प्रकाश साहू, थाना प्रभारी श्रवण टंडन, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, सरपंच, उपसरपंच और ग्राम कोटवार सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक में थाना प्रभारी श्रवण टंडन ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या झगड़े को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित रूप से त्योहार का आनंद लें।

तहसीलदार प्रकाश साहू ने कहा कि होली भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सभी से मिल-जुलकर होली मनाने की अपील की।

खबरें और भी…

Exit mobile version