Site icon स्वतंत्र छत्तीसगढ़

ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV कार, 5 लोगों की मौत…

रायपुर: 06 मार्च 2025 (Sc टीम)

राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र में नेशनल हाईवे 53 पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रक से टकरा गई।इसमें 5 लोगों की मौत हो गई है।

इस हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया के पास हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। क्रेन की मदद से शवों को निकाला गया है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त XUV कार का नंबर CG 04 NQ 5063 है।

बता दें कि ये पांचों उरला के रहने वाले है। मृतक का नाम मोह्हमद फिरोज, सय्यद मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद मिराज उर्फ मिंटू और सोनम बताया जा रहा है। अभी तक एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सभी लोग कार में सवार होकर काम के सिलसिले से आरंग के पास तुमगांव जा रहे थे। कार का मालिक फिरोज ठेकेदार है, JCB और हाईवा चलवाता था।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

Exit mobile version